Munger News: कच्ची कांवरिया पथ और धर्मशालाओं की तैयारियां अंतिम चरण में
मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बुधवार को समाहरणालय सभागार में डीएम निखिल धनराज ने समीक्षा बैठक में कच्ची कांवरिया पथ और विभिन्न धर्मशालाओं में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में एडीएम मनोज कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और तकनीकी पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान डीएम ने कच्ची कांवरिया पथ पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, विश्राम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सूचना संकेतक और जल निकासी सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कर समय पर कार्य पूरा कराएं और गुणवत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.