मुंगेर, अगस्त 8 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता।नगर निगम सफाई कर्मियों की करीब एक सप्ताह चली हड़ताल खत्म होने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार से युद्ध स्तर पर शहर की सफाई शुरू की गयी। हालांकि, डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। महापौर कुमकुम देवी ने बताया कि सुबह करीब 9.30 से सभी सफाई कर्मी अपने काम पर लग गये। उन्होंने बताया कि सभी 45 वार्डों में लगभग 450 सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी की। गौरतलब है कि पिछले आठ दिनों से जारी हड़ताल के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी फैल गयी है। बारिश के कारण स्थिति और खराब हो रही थी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सफाईकर्मियों की टूटी हड़ताल, कचरा उठाव शुरू शुक्रवार को हाथों में झाड़ू, कुदाल और ट्राली लिये सफाईकर्मियों ने हाथ हिलाते हुए जोश भरे स्वर में क...