मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।गुरुवार को नगर के कंटिया बाजार डीएम इंग्लिश स्कूल के समीप स्थित शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने दो घंटी की चोरी कर ली। घटना के बाद स्थानीय स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बताया कि शिव मंदिर में लगा दो घंटी की चोरी कर ली गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटना से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है और पुलिस की खौफ का असर बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। चोरी से नाराज स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले मुख्य बाजार स्थित केसरी नंदन बजरंगबली मंदिर से भी घंटा चोरी हो चुका है। अब शिव मंदिर को निशाना बनाए जाने से लोगों में असुरक्षा बढ़ गई है। राहुल मोदी, जोगिंदर गुप्ता, अमरनाथ केसरी, विनोद केसरी, घनश्याम केसरी एवं अशोक केसरी ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगातार हो रही...