Munger News: औड़बगीचा पंचायत के कई वार्डों में ठप पड़ी नल-जल योजना, पेयजल संकट गहराया
मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड की औडाबगीचा पंचायत में नल-जल योजना की स्थिति बदहाल बनी हुई है। पंचायत के कई वार्डों में पिछले एक सप्ताह से लेकर एक महीने तक पेयजल आपूर्ति बंद रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि, शिकायत के बावजूद अबतक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार मोहनपुर गांव के वार्ड संख्या 13 में पिछले करीब 20 दिनों से नल-जल योजना बंद पड़ी है। बताया गया कि पानी टंकी का मोटर जल जाने के कारण आपूर्ति ठप है। मोटर को मरम्मत के लिए ठेकेदार के पास भेजा गया था, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। वहीं औड़ाबगीचा गांव के वार्ड संख्या 6 में पिछले सात दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी टंकी की पाइप टूट जाने के कारण सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.