Munger News: ओलंपियाड-शिक्षक दिवस पर बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। निर्मला इंटरनेशनल रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल, छोटी केशोपुर, जमालपुर में गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय सर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामनाथ प्रसाद ने विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शिक्षा के प्रति समर्पण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य कला की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- Katihar News: ओलंपियाड-एसबीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.