Munger News: एसडीओ से शिकायत के बाद हड़कत में आया विभाग, जर्जर तार की हुई मरम्मत
मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। बिजली के जर्जर एवं कटे हुए 11 केवी तार की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ को शिकायत किए जाने के बाद विभाग हरकत में आया। भाजपा नेता ओमकमल ने लिखित शिकायत और तार की तस्वीरें व्हाट्सएप के माध्यम से विद्युत पदाधिकारी को भेजी। इसके बाद एसडीओ ने व्हाट्सएप पर शिकायत का जवाब देते हुए समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। बताया गया कि, पमपम सिंह तोमर बाड़ी-बगीचा के पीछे कटे हुए 11 केवी बिजली तार को धरहरा पावर ग्रिड के बिजली मिस्त्रियों के माध्यम से जल्द ठीक कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जर्जर 11 केवी तार को बदलने की बात भी एसडीओ ने कही थी। इसके बाद रविवार को विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जर्जर तार की मरम्मत का कार्य किया। विभाग की कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.