मुंगेर, नवम्बर 6 -- छठ घाटों की तैयारियों का निरीक्षण Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने घाटों की तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को एसडीओ महेश कुमार ने तारापुर नगर पंचायत एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले नगर पंचायत क्षेत्र के फजेलीगंज पोखर, धोबिया पोखर,गोगाचक,छत्रहार पुल सहित अन्य छठ घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारिय...