मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने मंगलवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंडौन मुफस्सिल का औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन, साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति एवं ड्रेस आदि का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों से पढ़ाई को लेकर बातचीत कर उनकी शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं पठन-पाठन को लेकर एसडीओ ने विद्यालय परिवार की सराहना की। उन्होंने प्रधानाध्यापक राजन कुमार को 15 दिनों के भीतर वर्ग दसवीं का स्कूल स्तर पर टेस्ट आयोजित कराने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों की तैयारी एवं शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया जा सके।एसडीओ यह भी पढ़ें- Garhwa News: वित्त रहित किसान विद्यालय की व्यवस्था पर विधाय...