मुंगेर, अक्टूबर 3 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अनुमंडल में स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसडीओ महेश कुमार ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण शुरू किया है। उन्होंने पहले संग्रामपुर, फिर असरगंज और शुक्रवार की देर रात तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। रात्रि निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं,भोजन, दवा,चिकित्सकों की उपलब्धता और साफ-सफाई की जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी,ड्रेसिंग रूम सहित अस्पताल के विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीओ ने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि दिन के साथ-साथ शाम और रात के सम...