मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। एसयूसीआई की स्थानीय कमेटी के बैनर तले रविवार को धरहरा में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिला सचिव कामरेड कृष्णदेव साव और अन्य नेताओं के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में विभिन्न गांवों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। जुलूस गोविंदपुर, खोसालपुर, मोहनपुर, औड़ाबगीचा, अमारी और गोपालीचक समेत कई गांवों से आए कार्यकर्ताओं के साथ धरहरा बाजार पहुंचा। बैंक के समीप आयोजित सभा में कामरेड भागेश्वर यादव ने एसआईआर से मतदाताओं के मतदान अधिकार प्रभावित होने की आशंका जताई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के बर्खा...