Munger News: एमएसपी पर धान खरीद में नहीं आ रही तेजी, 13 दिनों मात्र 50 टन पायी खरीद
मुंगेर, नवम्बर 28 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद 15 नवंबर से शुरू हो गई है। लेकिन 13 दिनों बाद भी धान खरीद की गति धीमी बनी हुई है। अबतक 11 किसानों से मात्र 50.810 टन धान की खरीद हो पायी है। बरियारपुर प्रखंड में अबतक बोहनी भी नहीं हुई है। धान का कटोरा कहे जाने वाले तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में भी खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पायी है। धान खरीद की धीमी गति के पीछे हाल में बारिश होने एवं धान की कटनी जारी रहने को माना जा रहा है। इस वर्ष जिले को 33 हजार 214 टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। यह पिछले खरीफ विपणन वर्ष की तुलना में 11 हजार 944 टन कम है। पिछले वर्ष जिले को 45 हजार 158 टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। इस बार किसानों से धान खरीद के लिए 59 पैक्स और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.