Munger News: एमआरएफ कंपनी में नौकरी के लिए 67 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में चयन
मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मुंगेर में एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के अंतर्गत जिला नियोजनालय मुंगेर की ओर से आयोजित शिविर में निजी कंपनी एमआरएफ लिमिटेड में रोजगार के लिए 93 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से साक्षात्कार के बाद 67 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण के लिए चयन किया गया। कंपनी की ओर से कुल 100 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। शिविर में कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक रॉबिनशन ने उपस्थित युवाओं को कंपनी में काम की प्रकृति, वेतन एवं भत्ते, कार्यस्थल और रोजगार से जुड़ी अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Munger News: नियोजन शिविर में 75 अभ्यर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.