Munger News: एप्रोच सड़क की मांग पर ग्रामीणों ने एनएच-80 व फोरलेन किया जाम, दिया धरना
मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड की करहरिया दक्षिणी पंचायत समेत आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को फोरलेन में एप्रोच सड़क निर्माण की मांग को लेकर एनएच-80 के घोरघट पुल के समीप तथा फोरलेन के खड़िया हॉल्ट के पास सड़क जाम कर दिया। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुए जाम के कारण दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को सात घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी रवि कुमार एवं बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कई बार वार्ता कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: एप्रोच नहीं बनने से चार पंचायतों का आवागमन बाधित प्रदर्शनकारियों ने बताया कि, खड़िया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.