मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पिरामल के सौजन्य से मंगलवार को प्री-फैब्रिकेटेड सभागार में एनिमिया मॉड्यूल पर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की चयनित सीएचओ और एएनएम को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड से चयनित दो सीएचओ और दो एएनएम/स्टाफ नर्स को जिला स्तर पर प्रशिक्षित किया गया है। ये मास्टर ट्रेनर अब अपने-अपने प्रखंडों में जाकर अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगी, ताकि जिले में एनिमिया मुक्त कार्यक्रम का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सके।​शिविर के दौरान डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से गर्भवती महिलाओं की जांच, खान-पान, प्रसव पूर्व देखभाल, उचित उपचार और गं...