Munger News: एनएच पर महाजाम: 25 किमी तक रेंगते रहे वाहन, 10 मिनट के सफर में लगे 1 घंटे से ज्यादा
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राष्ट्रीय उच्च पथ-333बी और एनएच-80 पर पिछले दो दिनों से लगा भीषण महाजाम अब आम लोगों के लिए नासूर बन चुका है। श्री कृष्णा सेतु से लेकर बरियारपुर तक लगभग 25 किलोमीटर के लंबे दायरे में ट्रक, बस और छोटी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। आलम यह है कि महज 10 मिनट की दूरी तय करने में चालकों को 1 घंटे से भी अधिक का समय लग रहा है। अचानक बढ़े वाहनों के भारी दबाव के कारण मुंगेर-भागलपुर और मुंगेर-बेगूसराय मार्ग पर जिंदगी पूरी तरह से ठहर सी गई है। स्थानीय पुलिस और यातायात कर्मी दिन-रात जाम छुड़ाने में पसीना बहा रहे हैं, लेकिन वाहनों की अंतहीन कतारों के आगे तमाम दांव-पेच नाकाम साबित हो रहे हैं।
अस्त-व्यस्त हुई दिनचर्या, राहगीरों का छलका दर्दः केस-1: स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.