मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। धरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर निवासी लक्ष्मी कुमारी ने आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के जुबलीवेल चौक के पास हुई मारपीट कर 55 हजार रुपये छीन लेने और केस उठाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आदर्श थाना जमालपुर में लिखित शिकायत दी है। महिला ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कार्रवाई हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार शाम करीब चार बजे जुबलीवेल चौक स्थित एसबीआई के नीचे वाले एटीएम से 55 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह पेट्रोल पंप के सामने अपनी स्कूटी ठीक करवा रही थी। इसी दौरान कमल किशोर राय का पुत्र कुणाल कुमार वहां पहुंचा और कथित रूप से उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए एसबीआई के रास्ते से गली...