Munger News: एक ही छत के नीचे होगा पूरा शिक्षा विभाग, अब नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालयों का चक्कर
मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग से जुड़े काम के लिए अब लोगों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिला शिक्षा विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों और संबंधित कोषांगों के कार्यालय अब एक ही भवन में संचालित होंगे। इसके लिए छोटी केलाबाड़ी रोड में नवनिर्मित शिक्षा भवन तैयार हो गया है। भवन का विधिवत उद्घाटन चार सितंबर को डीएम निखिल धनराज करेंगे। वहीं पांच सितंबर से शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों का कामकाज नए भवन से शुरू हो जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार नवनिर्मित शिक्षा भवन में जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए अलग-अलग कार्यालय प्रकोष्ठ आवंटित किए गए हैं। इससे शिक्षा विभाग के कामकाज को एक जगह समेटने के साथ लोगों को भी काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.