मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के मारवाड़ी टोला स्थित अग्रसेन स्मृति विवाह में एकल अभियान के तहत पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संच समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया। 16 से 20 जुलाई तक चले दक्षिण बिहार संभाग के मुंगेर अंचल के अधीन हवेली खड़गपुर, तारापुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और चानन संच के दर्जनों आचार्य, आचार्या ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का संच समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, समाजसेवी राकेश चंद्र सिन्हा, डा. एसएन झा, सदानंद सिंह, रौनक सिंघानिया, भाग सचिव शंभू शरण सिंह, भाग अभियान प्रमुख भवानी भूषण, संभाग प्रशिक्षण प्रमुख हेमंत कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- अभियान में...