Munger News: एएसआई हत्याकांड के 8 दोषियों को कोर्ट ने ठहराया गुनहगार, वैन में मचाया तांडव; 2 जवान घायल
मुंगेर, अगस्त 25 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर की अदालत परिसर सोमवार को उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब हत्या के एक मामले में दोषी करार दिए गए कैदियों ने पुलिस बल पर ही जानलेवा हमला बोल दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ कुमारी मनीषा की अदालत ने डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी (जमादार) संतोष कुमार सिंह की निर्मम हत्या के मामले में सभी आठ नामजद आरोपियों को दोषी पाया है। अदालत आगामी 7 सितंबर को दोषियों की सजा का ऐलान करेगी। हालांकि, फैसला सुनते ही दोषियों के सिर पर खून सवार हो गया और उन्होंने कोर्ट परिसर में ही जमकर उपद्रव किया।
कैदी वाहन में पुलिसकर्मियों पर हमला, तोड़ा शीशाः कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद सुरक्षा बल सभी आठों बंदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी वाहन में बैठाकर मुंगेर मंडल कारा ले जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.