Munger News: एएनएम स्कूल में पोषण कार्यक्रम: छात्राओं ने प्रस्तुत किए संतुलित आहार के मॉडल
मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। एएनएम स्कूल, मुंगेर में छात्राओं के बीच पोषण संबंधी जागरूकता एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. राजू कुमार प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डीपीएम उपस्थित रहे। समारोह के दौरान छात्राओं को 7 समूहों में बांटा गया था, जिन्होंने संतुलित आहार की उपयोगिता और विभिन्न पोषण विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल एवं प्रदर्शनियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की आयोजक व मूल्यांकनकर्ता प्राचार्या मंगलम कुमारी ने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज की नींव मजबूत करने में सही पोषण का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान रश्मि, काजल, अलका, अंजलि, सोनाली, रौशनी, गुड़िया, राखी, निशा, कंचन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.