मुंगेर, अगस्त 25 -- Munger News: बरियारपुर। बरियारपुर- रतनपुर रेल खंड पर ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप समपार फाटक नहीं रहने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के समय में दर्जनों गांवों के लोगों को दूसरे मार्ग से जाना पड़ता है। ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप पुलिया के नीचे भी पानी भर जाने से लोगों को रेल पटरी पार करके ही रतनपुर गांव जाना पड़ता है। वही वाहनों का परिचालन इस मार्ग में बंद है। अब फोरलेन होकर स्थानीय लोगों को रतनपुर जाना पड़ रहा है। भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ने रेल मंत्री से ऋषिकुण्ड हॉल्ट पर समपार फाटक बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...