मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। ई.किसान भवन तारापुर के सभागार में सोमवार को रबी महाभियान-2026 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्रकांत पाठक,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डा.दीप रश्मि,कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के वैज्ञानिक डा.मुकेश कुमार,डा. विनोद कुमार,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी निरंजन कुमार,प्रखंड किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह,प्रखंड कृषि पदाधिकारी सीताराम,प्रखंड भाजपा किसान मोर्चा धर्मवीर कुमार ने किया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) मुंगेर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने उपस्थित किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती,उन्नत कृषि तकनीकों और बेहतर उत्पादन के तरीकों की जानकारी दी। किसानों ...