Munger News: उच्च शिक्षा विधेयक-2026 के विरोध में जेएमएस कॉलेज के शिक्षक-कर्मियों ने बांधा काला बिल्ला
मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य उच्च शिक्षा विधेयक-2026 के विरोध में बुधवार को जेएमएस कॉलेज, मुंगेर के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा समिति के बैनर तले काला बिल्ला लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों एवं कर्मियों ने विधेयक के प्रति अपनी असहमति जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में कॉलेज इकाई मोर्चा समिति के संरक्षक डॉ. सत्यदित्य सिंह, संयोजक डॉ. रंजन कुमार सिंह, कर्मचारी संघ के संरक्षक निशुतोष कुमार 'निशु', संयोजक शाह अजीजूर रहमान तथा सह-संयोजक सतीश कुमार सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- शिक्षकों व कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक का किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.