Munger News: उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में जेएमएस कॉलेज में प्रदर्शन
मुंगेर, अगस्त 12 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। एक तरफ जहां मुंगेर विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह शांतिपूर्वक संपन्न होता रहा, वहीं दूसरी तरफ बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को जेएमएस कॉलेज, मुंगेर में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने कॉलेज परिसर में संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आधे घंटे तक रोषपूर्ण प्रदर्शन, भाषण और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अपने विरोध के क्रम में संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपनी मांगों और विभिन्न मुद्दों के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। प्रदर्शन में कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।कॉलेज यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.