Munger News: ईस्ट कॉलोनी रेलवे क्वार्टर से जेवरात व नकदी चोरी
मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी जमालपुर क्षेत्र में चोर, उचक्कों और बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जमालपुर थाना क्षेत्र में हाल में हुई भीषण डकैती और दुकानदार के 70 हजार रुपये चोरी मामले में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। इसी बीच ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद रेलवे क्वार्टर को निशाना बनाकर नकदी और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित विनय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गोल्फ रोड स्थित रेलवे क्वार्टर संख्या 662 एबीसी में पिछले करीब 20 वर्षों से परिवार के साथ रह रहे हैं। बीते 20 सितंबर से वह परिवार के साथ जमालपुर से बाहर गए हुए थे। गुरुवार को वापस लौटने पर देखा कि क्वार्टर का मुख्य दरवाजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.