Munger News: ईस्ट कॉलोनी अल्बर्ट रोड पर कार में शराब पीता युवक गिरफ्तार
मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्बर्ट रोड स्थित एटीएम के समीप कार में बैठकर शराब का सेवन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 100 एमएल की विदेशी शराब की एक बोतल भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद युवक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान मुंगड़ौरा निवासी राजाराम पोद्दार के पुत्र रमण कुमार पोद्दार के रूप में हुई है। इस बावत एसएचओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि अल्बर्ट रोड स्थित एटीएम के पास एक काले रंग की कार काफी देर से संदिग्ध अवस्था में खड़ी है और उसमें बैठा युवक शराब का सेवन कर रहा है। एएसआई नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.