मुंगेर, अक्टूबर 25 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। प्रकृति की गोद में बसे आध्यात्मिक केंद्र आनंद सम्भूति मास्टर यूनिट, अमझर कोलकाली के भव्य कीर्तन मंडप में आयोजित 72 घंटे के अखंड 'बाबा नाम केवलम' कीर्तन का समापन रविवार की शाम में हुआ। अंतिम दिन अखंड कीर्तन में देश व विदेशों से करीब 25 हजार आनंदमर्गी व समर्थक जुटे थे। बाबा के तैल्य चित्रों के समक्ष ध्यान-साधना की, तथा परिक्रमा कर बाबा नाम केवल का जाप किया। मौके पर सेवा धर्म मिशन के विश्वस्तरीय सचिव आचार्य मंत्रजपानंद अवधूत ने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति का सबसे सुगम साधन कीर्तन है। कीर्तन भक्ति और ध्यान का अद्वितीय माध्यम है। इससे मन को एकाग्र करने, इंद्रियों पर संयम रखने और आंतरिक शांति प्राप्त करने में सहायता मिलती है। -----------------------------------

धर्म महासम्मेलन में सांस्कृ...