Munger News: इस्तीफा देकर जा चुके 5 डॉक्टरों का विभाग ने मांगा एनओसी व सेवा इतिहास, कार्रवाई की तैयारी तेज
मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के सदर अस्पताल सहित हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल से इस्तीफा देकर जा चुके चिकित्सकों की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में इस्तीफा दे चुके पांच चिकित्सकों का अनापत्ति प्रमाण पत्र और उनका सेवा इतिहास (सेवा विवरण) जिला प्रशासन से तलब किया है। विभाग के इस आदेश के आलोक में सिविल सर्जन डॉ. राजू ने संबंधित अस्पताल उपाधीक्षक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश जारी किया है।
इस्तीफा दे चुके इन डॉक्टरों का मांगा गया ब्योराः सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि सदर अस्पताल में बतौर सर्जन तैनात डॉ. शाहिद मुर्तुजा, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अभिलाषा, एसएनसीयू के डॉ. हरेंद्र के अलावा हवेली खड़गपुर में पदस्थापित ईएनटी विशेषज्ञ ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.