Munger News: इमरजेंसी वार्ड अलर्ट: दुर्गा पूजा और विसर्जन को लेकर 24 घंटे मिलेगी निर्बाध स्वास्थ्य सेवा
मुंगेर, अक्टूबर 15 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्रि व दुर्गा पूजा मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। दुर्गा पूजा और मूर्तियों के विसर्जन के दौरान मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 24x7 सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) फैजान आलम अशरफी ने मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीपीएम ने वार्ड में बेडों की संख्या, जीवन रक्षक दवाओं का स्टॉक, ड्रेसिंग सामग्री और जांच उपकरणों के सुचारू संचालन का बारीकी से परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विसर्जन के दिन 15 जगहों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.