Munger News: इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मुंगेर, नवम्बर 19 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। भारत रत्न एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती गुरुवार को मुंगेर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता निरंजन झा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का नेतृत्व, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Simdega News: कांग्रेसियो ने मनाई आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.