Munger News: आरडी एंड डीजे कॉलेज केन्द्र पर निष्कासित छात्रों का हंगामा
मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की पीजी सेमेस्टर-4 परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर परीक्षा केन्द्र पर कदाचार के आरोप में निष्कासित किए गए परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। कुछ देर के लिए परीक्षा केन्द्र पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि कॉलेज प्रशासन और पुलिस की तत्परता से स्थिति पर शीघ्र ही नियंत्रण पा लिया गया और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों का आरोप था कि परीक्षा के दौरान रमेश नामक व्यक्ति ने उन्हें परीक्षा से निष्कासित कराया, जबकि वह न तो शिक्षक है और न ही कॉलेज का कर्मचारी। छात्रों का यह भी कहना था कि संबंधित व्यक्ति की परीक्षा ड्यूटी भी नहीं लगाई गई थी। इस आरोप को लेकर छात्रों ने केन्द्र परिसर में विरोध जताया। स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.