Munger News: आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र से दोनों पालियों में एक-एक परीक्षार्थी निष्कासित
मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा में गुरुवार को कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। परीक्षा के पांचवें दिन दोनों पालियों में आरडी एंड डीजे कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर एक-एक परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई की गई। परीक्षा में कुल 13274 परीक्षार्थियों में 13066 उपस्थित हुए, जबकि 208 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के 23 परीक्षा केंद्रों पर 24 अक्तूबर से परीक्षा संचालित की जा रही है। परीक्षा की पहली पाली में एमजेसी के ग्रुप-ए के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, वाणिज्य, भूगोल, गणित, भौतिकी और जंतु विज्ञान विषयों के पेपर-7 की परीक्षा ली गई। इसमें कुल 5470 परीक्षार्थियों में 5377 उपस्थित हुए, जबकि 93 अनुपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.