Munger News: आपसी रंजिश में मारपीट, एक जख्मी
मुंगेर, सितम्बर 6 -- Munger News: टेटियाबंबर। टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के भूना गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान सुमन कुमार के रूप में हुई है, जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में कराया गया। मामले को लेकर जख्मी सुमन कुमार सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में लाली उर्फ लालजीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रमोद उर्फ बबलू सिंह एवं प्रफुल्ल और छोटू सिंह को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.