Munger News: आनंदविहार ट्रेन में चढ़ते समय पटरी पर गिरी 76 वर्षीय महिला, घायल
मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मंगलवार को आनंदविहार जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग महिला का पैर फिसल गया और वह सीधे रेलवे पटरी पर जा गिरी। अचानक हुई घटना से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद यात्रियों ने शोर मचाकर आरपीएफ जवानों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित पटरी से उठाकर प्लेटफॉर्म पर ले आए। हादसे में घायल महिला की पहचान जमालपुर की रामपुर बस्ती निवासी 76 वर्षीय संयुक्ता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आरपीएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलायाऔर घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.