Munger News: आदेश के 13 दिन बाद भी प्रतिनियुक्त नर्सों ने नहीं किया योगदान
मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता।मुंगेर सदर अस्पताल में ए-ग्रेड परिचारिका यानी जीएनएम की कमी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश बेअसर साबित हो रहे हैं। अस्पताल में कुल 50 स्वीकृत पदों के मुकाबले फिलहाल मात्र 36 जीएनएम ही कार्यरत हैं, जिनके कंधों पर तीनों शिफ्टों में वार्ड चलाने की बड़ी जिम्मेदारी है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए 15 अक्तूबर को जिलाधिकारी के अनुमोदन पर सिविल सर्जन ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से 16 जीएनएम की प्रतिनियुक्ति सदर अस्पताल में की थी। आदेश के तहत हवेली खड़गपुर से 9, धरहरा से 3, तारापुर से 2 और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से जीएनएम को तीन दिन के भीतर योगदान देना था। हालांकि, 13 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक केवल 2 जीएनएम ने ही सदर अस्पताल में कार्यभार संभाला है। इस बाबत सिविल सर्जन ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.