Munger News: आठ माह बाद भी जमीन पर नहीं उतरा शौचालय-मूत्रालय निर्माण का फैसला,
मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की ओर से करीब आठ माह पूर्व बीते फरवरी में शहर में 5 नए शौचालयों और 27 यूरिनल के निर्माण का फैसला लिया गया था। लेकिन, अब तक यह निर्णय जमीन पर नहीं उतर सका है। दूसरी ओर शहर के पुराने शौचालय और यूरिनल भी बदहाल स्थिति में हैं। कहीं, शौचालयों में ताले लटके हैं तो कहीं क्षतिग्रस्त ढांचे उपयोग के लायक नहीं हैं और कहीं नियमित सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार है। मूत्रालयों की स्थिति तो पूरी तरह से गंभीर है। लोग मजबूरन जहां-जहां मूत्र त्याग करने को मजबूर हैं। शहरवासियों का कहना है कि, नए निर्माण में हो रही देरी के साथ पुराने शौचालयों के रखरखाव की अनदेखी हो रही है। इससे शहर एवं बाजार आने वाले लोगों को कई बार भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.