Munger News: आज खड़गपुर में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर पावर सब स्टेशन में रख-रखाव कार्य के कारण कल दिनांक 19 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सब स्टेशन में खराब ब्रेकर और सीटी को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक टाउन फीडर एवं दक्षिणी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। आवश्यक कार्य निपटाने के लिए उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: ठाकुरगंज बाजार फीडर की बिजली आपूर्ति तीन घंटे रहेगी बाधित यह भी पढ़ें- Ara News: पुरानी पुलिस लाइन और जापानी पीएसएस से बंद रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.