Munger News: आजादी के सात दशक बाद भी 700 की आबादी वाले मोथीतरी गांव में सड़क नहीं
मुंगेर, अक्टूबर 3 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। सरकार गांव-गांव तक सड़क समेत मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन हवेली खड़गपुर प्रखंड की गंगटा पंचायत की मोथीतरी गांव आजादी के सात दशक बाद भी पक्की सड़क की बाट जोह रहा है। करीब 700 की आबादी वाले इस गांव में महादलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। बावजूद इसके गांव तक पहुंचने के लिए आज भी पगडंडी और कच्चे रास्ते का ही सहारा है।
सड़क की समस्याएं एनएच-333 के गंगटा मोड़ चौक से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोथीतरी गांव की हालत बरसात में और खराब हो जाती है। कीचड़ और जलजमाव के कारण दोपहिया वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में किसी ग्रामीण की तबीयत बिगड़ने पर उसे खाट पर लादकर पगडंडी के रास्ते मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। इससे मरीजों और उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.