Munger News: आजादी के आठ दशक बाद भी 700 की आबादी वाले मोथीतरी में सड़क नहीं
मुंगेर, सितम्बर 9 -- Munger News: गंगटा मोड़ से 1 किमी दूर बसा है गांव, बरसात में बीमार को खाट पर लादकर लाना पड़ता है मुख्य सड़क तक टेटियाबंबर, एक संवाददाता। सरकार जहां गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत गंगटा पंचायत का मोथीतरी गांव आजादी के आठ दशक बाद भी सड़क के अभाव में विकास से कोसों दूर है। एनएच-333 अंतर्गत गंगटा मोड़ चौक से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर बसा यह गांव महादलित, आदिवासी और पिछड़ी जाति बहुल है। यहां लगभग 700 से अधिक की आबादी रहती है, लेकिन गांव तक जाने के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। ग्रामीण आज भी पगडंडी और कीचड़ भरे रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन का भी गांव तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.