मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय की जयंती के अवसर पर शनिवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग एवं आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर के रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रसायन विज्ञान से बदलता कल : सतत सामग्री एवं उत्प्रेरकों की भूमिका विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आरडी एंड डीजे कॉलेज के सभागार में आयोजित इस संगोष्ठी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर रसायन विज्ञान के समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के संरक्षक एवं मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने अपने संबोधन में आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय के वैज्ञानिक योगदान को याद करते हुए युव...