मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को दी जाने वाली आयरन सिरप की बड़ी खेप महाने नदी किनारे झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। सीडीपीओ कार्यालय से महज 100 गज की दूरी पर मनरेगा योजना से निर्मित गाइड वॉल के समीप झाड़ियों में दवा की बोतलें पड़ी मिलीं। ग्रामीणों के अनुसार, बरामद सभी दवाएं एक्सपायरी डेट की हैं। बरामद सिरप में आयरन एंड फॉलिक एसिड सिरप आईपी 50 एमएल की 1540 बोतलें और फेरस सल्फेट एंड फोलिक एसिड आईपी 50 एमएल की 1835 बोतलें शामिल हैं। इस तरह कुल करीब 3375 बोतलें बरामद की गई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दवाओं को सीडीपीओ कार्यालय परिसर से निकलवाकर नदी किनारे फेंका गया है। हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर टेटियाबंबर थाना...