Munger News: असरगंज में रोजगार शिविर, 52 अभ्यर्थियों का पहले चरण में चयन
मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर की ओर से बुधवार को असरगंज प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार शिविर लगाया गया। इसमें निजी क्षेत्र की सुरक्षा सेवा कंपनी एसआईएस के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को रोजगार, वेतन, भत्ते और कार्यस्थल से संबंधित जानकारी दी। शिविर में कुल 106 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से साक्षात्कार के बाद 52 अभ्यर्थियों का पहले चरण के लिए चयन किया गया। कंपनी की ओर से 180 रिक्त पदों की जानकारी दी गई थी। कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक राजीव कुमार ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी में कार्य की प्रकृति, वेतन-भत्ते, कार्यस्थल और नियुक्ति से जुड़ी अन्य शर्तों के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: 'नियोजक आपके द्वार' के तहत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.