Munger News: अशोक धाम हादसे में बांक टोला फरदा की रिंकू देवी की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: हेमजापुर, संवाद सूत्र। लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर के बाहर सोमवार की सुबह मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में मुंगेर जिले के सफियासराय थानाक्षेत्र के बांक टोला फरदा निवासी रिंकू देवी पति स्व. नीरज कुमार(45) भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, रिंकू देवी बहन के साथ पूजा करने अशोक धाम गई थीं। सोमवार सुबह करीब सात बजे मंदिर परिसर के बाहर बिजली का तार गिरने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई। इसी दौरान रिंकू देवी भी भीड़ की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। रिंकू देवी की पांच बेटियां और दो बेटे हैं। पांच बेटियों में चार की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अभी कुंवारी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.