Munger News: अवैध कब्जे और नशेड़ियों के अड्डे में तब्दील आबकारी गोदाम, अब चोरों ने तोड़ी खिड़की
मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। कभी सरकार के लिए राजस्व का बड़ा जरिया रहा नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 के रौशन नगर स्थित आबकारी गोदाम अब अपनी बदहाली और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। गोदाम की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य की भारी लोहे की मशीन और अन्य लोहे के उपकरण चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि गोदाम की चारदीवारी की ईंटें पहले ही उखाड़कर चोरी की जा चुकी हैं। अब खिड़की की लोहे की छड़ों को उखाड़कर चोर अंदर तक पहुंच गए। इसके बावजूद संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर गंभीर पहल नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासी शेर खान के अनुसार चोरों ने आबकारी गोदाम की लोहे की खिड़की की तमाम छड़ों को उखाड़ दिया। इसके बाद कमरे में रखी भारी लोहे की मशीन और अन्य उपकरण लेकर फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.