Munger News: अभिलाषा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का आमसभा आयोजित
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को धपरी मोड़ स्थित अभिलाषा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की चतुर्थ वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ संजय कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी देवेंदु आलोक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंजू कुमारी, बिहार ग्रामीण बैंक, धपरी शाखा के शाखा प्रबंधक उदित प्रियम, समिति की सचिव कंचन देवी, कोषाध्यक्ष नवरत्न देवी तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि जीविका की महिला सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। महिलाओं की मेहनत, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक प्रयासों ने यह सिद्ध कर दिया है कि, अवसर मिलने पर वे प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.