मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।बुधवार को नगर के झील पथ स्थित सुभाष चंद्र कादंबरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुजाता कुमारी, दीपा केशरी, रेखा सिंह चौहान, प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राकेश चंद्र सिन्हा एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन कंचन झा ने किया। इस दौरान विद्यालय के भैया-बहनों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आचार्य निरंजन कुमार मंडल की देखरेख में प्रस्तुत नाटक ने अभिभावकों की खूब सराहना बटोरी। गोष्ठी में अभिभावकों ने विद्यालय एवं बच्चों के विकास से जुड़ी समस्याएं और सुझाव रखे। सचिव राकेश चंद्र सिन्हा ने समस्याओं के समाधान और विद्यालय के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। विभिन्न प्र...