Munger News: अभयपुर स्टेशन पर चार लावारिस झोलों से 26.250 लीटर विदेशी शराब बरामद
मुंगेर, अगस्त 11 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर रेलवे स्टेशन परिसर में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान रेल पुलिस जमालपुर को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को स्टेशन परिसर में लावारिस अवस्था में रखे चार झोलों की तलाशी के दौरान 26.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 375 एमएल की रॉयल चैलेंजर ब्रांड की 70 बोतलें शामिल थीं। शराब बरामद होने के बाद रेल पुलिस ने संबंधित तस्कर की शिनाख्त करने में जुट गयी है। जमालपुर रेल थाना के एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अभयपुर रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध अवस्था में कुछ झोले पड़े हुए हैं। सूचना के आधार पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान चार लावारिस झोलों पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.