Munger News: अपहृता नवगछिया से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस
मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहृता को भागलपुर जिले के नवगछिया से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से युवती के परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस बावत एसएचओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि मामले में थाना कांड संख्या 20/26 दर्ज है। बरामद युवती को प्रेमी अपने घर नवगछिया, भागलपुर से रखे हुए था। सूचना मिलने पर एसआई पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया था। टीम संबंधित ठिकानों पर पहुंची, तथा घर से युवती को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक पूछताछ की और उसे सुरक्षित थाना लाया गया। बरामद युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.