Munger News: अपहरण कांड में छात्रा सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने अपहरण के एक चर्चित मामले का सफल उद्भेदन करते हुए लापता छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। छात्रा के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि आदर्श थाना कांड संख्या 107/26 में छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। गायत्री नगर रोड नंबर-2 निवासी छात्रा गत 6 जुलाई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसकी मां ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए आदर्श थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- Munger News: कॉलेज से परीक्षा देकर घर नहीं लौटी छात्रा, मां ने युवक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.