Munger News: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जमालपुर पुलिस ने बढ़ाई गश्ती, शहर में पुलिस ने की वाहन फ्लैग मार्च
मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शहर में अपराध पर अंकुश लगाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने रविवार से गश्ती अभियान तेज कर दिया है। मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर एसएचओ पंकज कुमार पासवान के नेतृत्व में शहर में वाहन फ्लैग मार्च निकाला, तथा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर मोहल्लों की संकरी गलियों तक निगरानी शुरू की है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पूजा के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ संभावित वारदातों को समय रहते रोकना जरूरी है। खासकर सदर बाजार, अवंतिका मोड़, बराट चौक, स्टेशन चौक, जुबली वेल और जनता मोड़ पर विशेष गश्ती टीम तैनात की गई है। यह भी पढ़ें- Munger News: जमालपुर दुर्गापूजा में निचली सड़क पर पुलिस का पहरा, ऊपरी सड़क पर गड्ढे और अंधेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.